फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no dispute about Jyotirmath: Swami Vasudevanand Saraswati Vasudevanand

Joshimath: ज्योर्तिमठ को लेकर नहीं कोई विवाद...बोले वासुदेवानंद महाराज-लिखित में नहीं बनाया किसी को शंकराचार्य

Mon, 10 Jun 2024 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jun 2024 01:27 PM IST
सार

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद ने किसी को लिखित में शंकराचार्य नहीं बनाया है। 

विज्ञापन
There is no dispute about Jyotirmath: Swami Vasudevanand Saraswati Vasudevanand
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्योतिर्मठ को लेकर कोई विवाद नहीं है। पहले विचारधाराओं का विवाद था, लेकिन स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद अब पीठ पर कोई विवाद नहीं है। यह बात स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने ज्योतिर्मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन

कहा, स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने किसी को भी लिखित में शंकराचार्य नहीं बनाया है। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा, वह मंदिर नहीं, बल्कि रामलला का निवास स्थान है। मंदिर किसी दूसरी जगह हो सकता है, लेकिन यह उनका घर है। घर बनाने में जितनी जगह बन जाती है उतने में ही प्रवेश हो जाता है। बाद में धीरे-धीरे निर्माण होता रहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, मौसम हुआ ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, उत्तराखंड के चारोंधामों में यात्रियों से ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। पहले जो यात्री आते थे वे तपस्वी होते थे, अब पर्यटन के नजरिए से लोग आ रहे हैं। कहा, धर्मयात्रा को टूरिज्म बना दिया गया है। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed