{"_id":"577fd6c24f1c1bd2707facfb","slug":"traffic-from-the-damaged-trolley-rural-forced-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त ट्राली से आवागमन करने को ग्रामीण मजबूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त ट्राली से आवागमन करने को ग्रामीण मजबूर
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
देवाल के बोरागाड़ में हस्तचालित ट्राली का क्षतिग्रस्त पुश्ता दे रहा हादसों को न्योता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल के बोरागाड़ में ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां झूला पुल जून 2013 की आपदा में बह गया था, तब से यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया। आवागमन के लिए लगाई गई हस्त चालित ट्राली का एक तरफ का बेसमेंट भूस्खलन की चपेट में आने से खोखला हो गया है। ऐसे में ट्राली से आवागमन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन
बोरागाड़ में पिंडर के आर पार लिंगड़ी, ओडर, ऊंड़ीबगड़, कफलखेत, मोपाटा, हड़ाप सहित 20 से अधिक गांव हैं। यहां से बोरागाड़ इंटर कालेज में पढ़ने वाले सौ से अधिक बच्चे और पोस्ट ऑफिस, बैंक, अस्पताल सहित आवश्यक सामग्री लेने के लिए बोरागाड़ बाजार आने ग्रामीणों की संख्या प्रति दिन सैकडों में है। लेकिन तीन साल से यहां झूला पुल का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
यहां आवागम के लिए लगाई गई हाइड्रोलिक ट्राली पुल निर्माण के लिए हटा दी गई है। जबकि हस्तचालित ट्राली पूर्व में खराब थी। लेकिन पिछले माह हुई बारिश में लकड़ी का पुल बहने के बाद विभाग द्वारा हस्तचालित को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीण हस्तचालित ट्राली से आवागमन कर रहे थे। ग्रामीण कमल सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से हस्तचालित ट्राली का एक बेसप्तमेंट भूस्खलन की चपेट में आने से खोखला हो गया। बावजूद लोग इसी ट्राली से आवागमन कर रहे हैं।
ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना बनी है। ग्रामीणों ने जल्द ट्राली की मरम्मत करने और पुल निर्माण करने की मांग की है। इधर थराली के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र बोरागाड़ में ट्राली और अन्य दिक्कतों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।