फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traditional farming will be promoted: Godiyal

परंपरागत खेती को दिया जाएगा बढ़ावा : गोदियाल

Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Traditional farming will be promoted: Godiyal
आदिबदरी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। - फोटो : KARNPRYAG
उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कर्णप्रयाग पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने उमा देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, परंपरागत खेती व वानिकी को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोदियाल ने एकजुट होकर विस चुनाव 2022 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। टिकट की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनके सामने अपनी उपलब्धियां रखीं। वहीं, गणेश गोदियाल ने आदिबदरीनाथ के दर्शन किए। वहीं धर्म सिंह नेगी के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोदियाल से आदिबदरी विकासखंड के कांग्रेसियों को जिला व प्रदेश संगठन में दवज्जो न देने पर नाराजगी जताई। गोदियाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके अध्यक्ष काल में उनको उचित तवज्जो दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, भुवन नौटियाल, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, बलबीर सिंह, दीपेंद्र पंवार, सुनील पंवार, हरेंद्र चौधरी, सुभाष रावत, खिलदेव रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed