फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traders launched poster campaign to demand full base

Chamoli News: पूर्ण बेस की मांग के लिए व्यापारियों ने चलाया पोस्टर अभियान

Fri, 19 Jul 2024 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jul 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
Traders launched poster campaign to demand full base
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली में संचालित महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने और संचालन की मांग को लेकर सिमली के व्यापारियों ने पोस्टर अभियान चलाया। इसके लिए सिमली के सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे ‘मेरी मांग बेस अस्पताल सिमली’ लिखे बैनर लगाए हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल, महामंत्री हेमंत टकोला आदि ने कहा कि सिमली में अस्पताल भवन बना है, डॉक्टरों और कर्मियों के आवास बने हैं और अब भी बन रहे हैं। मगर यहां उपचार नहीं होता।

वहीं सिमली महिला बेस अस्पताल का संचालन नहीं होने पर लोक गायक लब्बू परदेशी का गाया लोक गीत मां बैणि त इलाज नि, निजीकरण की मार पडि सरकारी में इलाज नि... इन दिनों लोगों की जुबान पर है। इस गीत में नेताओं की ओर से पहाड़ के विकास की अनदेखी और सिमली में करोड़ों की लागत से बने महिला बेस अस्पताल में उपचार नहीं मिलने के दर्द को बयां किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed