{"_id":"676c61c11d928f065e09df2a","slug":"tourists-gathered-in-auli-celebrated-christmas-all-hotels-full-till-january-2-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109867-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में उमड़े पर्यटक, मनाया क्रिसमस, दो जनवरी तक सभी होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में उमड़े पर्यटक, मनाया क्रिसमस, दो जनवरी तक सभी होटल फुल
Thu, 26 Dec 2024 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
औली मोटर मार्ग पर फंसे वाहन को निकालते स्थानीय लोग। संवाद<br>
फोटो
600 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से देखे औली के नजारे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बर्फबारी होने के बाद बुधवार को औली में क्रिसमस मनाने और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लग गई है। जश्न के लिए दो जनवरी तक यहां के लगभग सभी होटल व रिजॉर्ट फुल हो गए हैं। 600 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के नजारे देखे।
सोमवार देर रात को औली में अच्छी बर्फबारी हुई है जिसके बाद से पर्यटक औली पहुंचने लगे हैं। बुधवार सुबह चटख धूप खिलने पर कुछ पर्यटक बर्फ में स्कीइंग करते रहे तो कुछ बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंकते हुए मौज मस्ती करते रहे। जीएमवीएन के चेयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि सुबह से पर्यटक चेयर लिफ्ट से औली को देखने के लिए लाइन में लगे रहे। बुधवार को 600 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के नजारे देखे। वहीं जीएमवीएन के रिजाॅर्ट के साथ ही हट भी फुल हो गए हैं। जीएमवीएन औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि औली में दो जनवरी तक होटल की बुकिंग फुल हो गई है।
-- -- -- -- -- -
पाले में दिन भर फिसलते रहे वाहन
कहीं पुलिस कर्मियों तो कहीं चालकों ने वाहनों को धक्का मारकर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बर्फबारी के बाद औली मार्ग पर पाला जमने से दिनभर वाहन फिसलते रहे। कहीं पुलिस कर्मी तो कहीं चालक वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित निकालने में जुटे रहे। इससे पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
सोमवार रात को बर्फबारी होने के बाद मौसम तो साफ हो गया है लेकिन अत्यधिक ठंड से ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर पाला जमने लग गया है। बुधवार को बड़ी तादाद में पर्यटक औली पहुंचे लेकिन लेकिन मार्ग पर जगह-जगह फिसलन बनी रही। टीवी टावर, कीचड़ बैंड और रॉक क्लाइंबिंग बैंड सहित अन्य जगह पर वाहनों को चढ़ने और उतरने में भारी दिक्कतें हुईं। कई वाहन मार्ग के किनारे फिसलते रहे। ऐसे में कोई वाहन नाली में तो कोई पाले में फंसते रहा। ज्योतिर्मठ से औली तक जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के जवान, पर्यटक और वाहन चालक पाले में फंसे वाहनों को निकालने के लिए धक्का लगाते रहे। वहीं बीआरओ ने जेसीबी लगाकर पाले वाली जगह पर मिट्टी डालना शुरू किया ताकि फिसलन कम हो सके। कोतवाल राकेश भट्ट ने बताया कि ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
केदारनाथ में रह गए 150 मजदूर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में एक फीट बर्फ जमा होने से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। वहीं कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्माणाधीन भवनों के अंदर लकड़ी व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। धाम में अधिकतम तापमान - 8 और न्यूनतम -14 डिग्री सेल्सियस रहा। केदारनाथ से अभी तक 250 से अधिक मजदूर लौट चुके हैं। अब, वहां सभी संस्थाओं के करीब 150 मजदूर रह गए हैं।
केदारनाथ में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम लीडर सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में जो भवन बनकर तैयार हो चुके हैं उनके अंदर लकड़ी के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जबकि अन्य काम बंद पड़े हैं। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला सहित पर्यटक स्थल चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड में भी एक फीट तक बर्फ जमा है। संवाद