{"_id":"64b52f20c84843d39609a1b6","slug":"tons-of-debris-came-from-the-hill-in-bajpur-on-badrinath-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1266-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में पहाड़ी से भरभराकर आया टनों मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में पहाड़ी से भरभराकर आया टनों मलबा
विज्ञापन
फोटो-
पांच घंटे तक थमे रहे यात्रा व स्थानीय वाहनों के पहिए, हाईवे सुचारू होने पर 3000 यात्री गंतव्य को हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जगह-जगह भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को बाजपुर चाड़े के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आने के कारण करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान करीब 3000 तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने वाहनों में बैठकर ही हाईवे के खुलने का इंतजार किया।
चमोली जनपद में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर मौसम खराब रहा। इसी बीच सुबह आठ बजे अचानक बाजपुर में पहाड़ी से भरभरा कर मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही थम गई। यहां तैनात पुलिस जवान ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी, जिस पर एनएचआईडीसीएल की दो जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंची। अधिक मलबा होने के कारण हाईवे को सुचारु करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। अपराह्न एक बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि पाताल गंगा, पागल नाला, कंचन गंगा और अन्य भूस्खलन वाले क्षेत्रों में लगातार मलबे का निस्तारण कर हाईवे को सुगम बनाया जा रहा है। बारिश होने पर हाईवे बाधित हो रहा है, जिसे त्वरित खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- --
बरसात के कारण तीर्थयात्रा पड़ी धीमी
गोपेश्वर। लगातार बारिश से बदरीनाथ हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी धीमी पड़ गई है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों दो से तीन हजार तीर्थयात्री ही पहुंच रहे हैं। अभी तक बदरीनाथ में 1093118 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में अभी तक 129841 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। कई जगहों पर बदरीनाथ हाईवे बाधित होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बाधित होने पर यात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ रहा है।