फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tirthpurohits and Panda community staged a symbolic protest

Chamoli News: तीर्थपुरोहितों व पंडा समाज ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 18 May 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Tirthpurohits and Panda community staged a symbolic protest
अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी, उत्तराखंड के लोगों और महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज ने गांधीघाट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने वायरल वीडियो की जल्द से जल्द जांच करने और संबंधित युवक पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा के दौरान एक युवक खुद को पौड़ी निवासी बताता है। वह उत्तराखंड के लोगों, यहां की महिलाओं, बदरीनाथ के मुख्य पुजारी व तीर्थ पुरोहितों पर अमर्यादित टिप्पणी करता हुआ सुनाई दे रहा है। इसको लेकर बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज में भारी आक्रोश है। रविवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आह्वान गांधी घाट पर बदरीश पंडा पंचायत ने प्रदर्शन किया। पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने वायरल वीडियो की जांच की मांग की। कहा यदि उसमें सत्यता पाई जाती है तो युवक पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान अशोक टोडरिया, सुधाकर बाबुलकर, रजनीश मोतीवाल, राजेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed