{"_id":"591341984f1c1baa7c8530f1","slug":"thunderbolt-prevented-from-going-to-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ जाने से रोकने पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ जाने से रोकने पर काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 10 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात आठ बजे के बाद भी बदरीनाथ धाम जाने की मांग कर रहे तीर्थयात्रियों ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर के समीप बदरीनाथ हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। तीर्थयात्री रात साढ़े दस बजे तक भी पुलिस अधिकारियों से बदरीनाथ जाने की मांग करते रहे। पुलिस ने बारिश और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बमुश्किल तीर्थयात्रियों को शांत कराया।
विज्ञापन
पहाड़ी रूट और बदरीनाथ हाईवे की दशा ठीक नहीं होने से रात आठ बजे बाद जोशीमठ से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि कई तीर्थयात्री पहले से ही होटल बुकिंग का हवाला देते हुए बदरीनाथ चले जाते हैं। मंगलवार को बदरीनाथ क्षेत्र में देर रात तक भी बारिश होती रही, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को आठ बजे बाद बदरीनाथ जाने से रोक लिया। इससे यात्री भड़क उठे और उन्होंने बवाल मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तीर्थयात्री रात साढ़े दस बजे तक बदरीनाथ जाने की जिद करते रहे। उनका कहना था कि उनकी बदरीनाथ धाम में एडवांस बुकिंग है और उनके साथी बदरीनाथ पहुंच चुके हैं, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से वाहनों को नहीं छोड़ा। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने तीर्थयात्रियों को बताया कि बदरीनाथ से पहले कई भूस्खलन जोन हैं, जहां रात को सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से जोशीमठ से बदरीनाथ तक का सफर बेहद खतरनाक है। इसके बाद तीर्थयात्री शांत हुए।
विज्ञापन