फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three people arrested with alcohol

शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested with alcohol
विधानसभा चुनावों को देखते हुए चमोली पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने तीन लोगों से सात पेटी और दो बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्करी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कीर्तिनगर में भी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान ममराज निवासी तपोवन जोशीमठ को एक पेटी और दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। वहीं थाना गैरसैंण पुलिस ने एक कार से तीन पेटी शराब बरामद की। आरोपी पवन कंडारी निवासी गाजियाबाद मोहल्ला गैरसैंण जिला चमोली को गिरफ्तार किया है। तीसरा मामला कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम ने तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दीपक निवासी केशवपुरम काशीपुर उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया है। वहीं कीर्तिनगर में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में मंगसू (चौरास) में एक बिहारी मजदूर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मंगसू के समीप पुलिस टीम ने मजदूरी का काम करने वाले संजय कुमार निवासी कोरमा, थाना ईश्वरापुर बिहार हाल निवास मंगसू चौरास की तलाशी ली। इस दौरान मजदूर से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उसे गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed