फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three Guldar seen together in broad daylight in Simli area

Chamoli News: सिमली क्षेत्र में दिन दहाड़े एक साथ दिख रहे तीन गुलदार

Mon, 05 Dec 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three Guldar seen together in broad daylight in Simli area
सिमली क्षेत्र के गांवों में गुलदार की दहशत से लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में एक साथ दिन दहाड़े तीन गुलदार दिख रहे हैं। अब तक गुलदार कई मवेशियों को भी मार चुका है। लोग कनस्तर बजाकर गुलदार को भगा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र डिमरी, प्रकाश डिमरी, देवचंद्र नेगी, गोपी डिमरी, बलबीर लाल, प्रणवेंद्र डिमरी और बीरेंद्र कुमार ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि सैण, टोंण, खोला, रयाल, बांगड़ी, केलापानी, टटासू, राड़खी, मज्याड़ी, सिरोसैण, मठोली, डिम्मर आदि गांवों में दो सप्ताह से गुलदार की दहशत बनी है। सिमली, डिम्मर मार्ग व सैण में लोगों ने तीन गुलदारों को एक साथ देखा और वन विभाग की टीम मौके पर भी पहुंची लेकिन गुलदार नहीं दिखा। गुलदार दिन में आबादी वाले क्षेत्रों में दिखने से जनता में दहशत है। लोग मवेशियों को जंगल में चुगाने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। जब गुलदार आबादी के बीच दिख रहा है तो घरों के अंदर से लोग कनस्तर व थाली बजाकर एवं शोर मचाकर गुलदार को भगा रहे हैं। वहीं, धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने कहा कि सिमली क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है। जल्द उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed