{"_id":"5ef6228f8ebc3e42d834863f","slug":"three-drinking-water-lines-still-water-problem-gopeshwar-news-drn348239481","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेयजल लाइनें, फिर भी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पेयजल लाइनें, फिर भी पानी की समस्या
विज्ञापन
तीन पेयजल लाइनें होने के बाद भी नंदप्रयाग कस्बे में पेयजल किल्लत बनी है। तीन पेयजल लाइनों में से दो पिछले साल से बंद पड़ी हैं जबकि एक लाइन पर अक्सर गंदा पानी आता है। लोगों ने पेयजल लाइनें खोलकर पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
नंदप्रयाग कस्बे के लिए एक पेयजल लाइन महड़ बखड़ी के पास जैंथागाड से, दूसरी लाइन सेरागाड से और तीसरी लाइन ग्वाई स्रोत से आती है। जैंथागाड वाली लाइन पिछले साल बरसात में टूट गई थी। सेरागाड पहले बरसात में टूटी और फिर ऑलवेदर रोड निर्माण के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे जल संस्थान अभी तक ठीक नहीं कर पाया है। ग्वाई स्रोत की लाइन पर पानी अक्सर गंदा आता है। नंदप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, पूर्व अध्यक्ष शक्तिपाल चौहान, विक्रम सिंह, गुडू आदि का कहना है कि हल्की बारिश होने पर गदेरे में मिट्टी आ जाती है और गंदा पानी आता है। जल संस्थान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकल पाया।
कोट
मेरे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। एक लाइन से पानी सप्लाई हो रहा है। बंद पड़ी लाइनों को ठीक करने और गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही जेई को साइड पर भेजा जाएगा। - प्रवीन कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान गोपेश्वर।
विज्ञापन
दांथा के ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन
पौड़ी। पोखड़ा ब्लाक के दांथा गांव में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को दांथा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, ग्रामीण रोशन सिंह, राकेश, बलवीर आदि ने बताया कि दो साल पहले दांथा गांव को जूनीसेरा पंपिंग योजना से जोड़ा गया, लेकिन गांव में अभी भी पेयजल किल्लत बनी है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समस्या नहीं सुलझी। उन्होंने डीएम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।