फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three broke their fast, now three people sat again, did not even listen to DM

Chamoli News: तीन ने अनशन तोड़ा अब फिर तीन लोग बैठे, डीएम की भी नहीं सुनीं

Mon, 25 Nov 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Nov 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Three broke their fast, now three people sat again, did not even listen to DM
गैरसैंण रामलीला मैदान में आमरण अनशन में बैठे सुरेन्द्र बिष्ट और समर्थन में बैठे अन्य लोग । स्रो
फोटो
विज्ञापन

सड़क के लिए डुमक गांव के ग्रामीण सातवें दिन भी आंदोलनरत
जिलाधिकारी ने की वार्ता मगर नहीं माने ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का धरना और आमरण अनशन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार रात को स्वास्थ्य बिगड़ने पर छह दिन से अनशन पर बैठे जगदीश और चार दिन से बैठे मेहरबान और रघुनाथ सिंह ने डॉक्टरों की सलाह पर अनशन तोड़ दिया जबकि अब स्वामी कालिकानंद सरस्वती, मनोज सिंह और विक्रम सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए। सोमवार को डीएम ने ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
डीएम ने सड़क संघर्ष समिति को बताया कि नेशनल जियोग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की टीम के भूगर्भीय सर्वेक्षण करने के बाद 10 किमी स्यूण-डुमक सड़क पर काम शुरू होगा। जबकि पीएमजीएसवाई की टीम ने डुमक से कलगोठ सड़क निर्माण का सर्वेक्षण कर लिया है। जल्द इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मगर ग्रामीण स्यूण-डुमक (10 किमी) सड़क निर्माण की समय सीमा तय करने और कलगोठ-डुमक (7 किमी) सड़क पर शीघ्र जेसीबी से हिल कटिंग का काम शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, संरक्षक प्रेम सिंह सनवाल, आशीष सनवाल, हेमंत रावत, अनमोल सनवाल और अंकित भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आमरण अनशन जारी, नौ और ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे
गैरसैंण। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट आमरण अनशन पर हैं। उनका वजन भी गिरा है मगर प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। जबकि उनके समर्थन में कांडा गांव के नरेंद्र बिष्ट, लखपत सिंह, जगदीश शाह, जसपाल सिंह, दीपक बिष्ट, अजीत शाह, हरीश बिष्ट, खीम सिंह, विक्रम सिंह सुरेंद्र बिष्ट के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कांडा, तोल्यूं, छजगाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान धारगैड़ के तौल्यूं, सलियांणा व छजगाड़ गांव की महिला मंगल दल के सदस्यों ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। अनशन को जगदीश ढौंडियाल, कुंवर रावत, गोपाल पंत, शंभू गौड़, पवन कुमार, मदन शाह, दीवानी राम, ओम प्रकाश टम्टा आदि ने समर्थन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed