{"_id":"57052d034f1c1b0962c810cd","slug":"three-bag-recovered-sonadhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कट्टे सोनजड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कट्टे सोनजड़ी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान आदिबदरी तहसील के अंतर्गत जंगलचट्टी में एक दुकान से तीन कट्टे सोनजड़ी बरामद की। पुलिस को लंबे समय से जंगलचट्टी में अवैध जड़ी बूटी रखने का शक था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी गैरसैंण कुंदन राम आर्य ने अपनी टीम के साथ जंगलचट्टी आकर अशोक नेगी पुत्र गजे सिंह नेगी ग्राम मालसी की दुकान पर छापा मारा और तीन कट्टे सोनजड़ी बरामद की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि सोनजड़ी 32 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग तीन लाख रुपये है। सोनजड़ी जोड़ों के लिए दवाई बनाने के काम आती है। इसे निकालने के लिए अनुमति और उसके कागज होने चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन