फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'This time the journey of Chardham and Hemkund became historic'

‘इस बार ऐतिहासिक बनी चारधाम और हेमकुंड की यात्रा’

Tue, 04 Oct 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 07:36 PM IST
सार

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एसपी श्वेता चौबे, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों पर तैयार हो किताब जोशीमठ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी और एसपी के साथ बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में स्थानीय निवासियों, तीर्थपुरोहितों व आम लोगों को साथ लेकर जिस तरह से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों में तेजी लाई गई वह प्रशंसनीय है।

विज्ञापन
'This time the journey of Chardham and Hemkund became historic'
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद सिंह द्वार पर अधिकारियों के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से इस बार चारधाम और हेमकुुंड साहिब की यात्रा ऐतिहासिक बन गई है। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल सुबह सवा दस बजे बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे। जहां बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उनकी अगवानी की। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने उनकी पूजा संपन्न करवाई। साथ ही राज्यपाल ने लक्ष्मी मंदिर के भी दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र अमन कुमार और राजभवन के अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने बदरीनाथ में दर्शनों के बाद यात्रियों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद शांति और सुकून मिलता है। इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एसपी श्वेता चौबे, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों पर तैयार हो किताब
जोशीमठ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी और एसपी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर किताब तैयार की जाए ताकि अन्य प्रोजेक्टों में भी इस प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम अतिथि गृह में हुई बैठक में डीएम हिमांशु खुराना ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति बताई। राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में स्थानीय निवासियों, तीर्थपुरोहितों व आम लोगों को साथ लेकर जिस तरह से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों में तेजी लाई गई वह प्रशंसनीय है। बैठक के बाद राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद

आज हेमकुंड साहिब मार्ग का करेंगे निरीक्षण
गोपेश्वर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बुधवार को हेमकुंड साहिब मार्ग के साथ ही आस्था पथ पर निर्माणाधीन रेस्क्यू हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि राज्यपाल बुधवार को सुबह 8:40 बजे बदरीनाथ धाम से हेलीकॉप्टर से हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचेंगे। वे यहां आस्था पथ पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed