{"_id":"696a2f51dc5e13941304985f","slug":"they-sat-on-strike-all-night-in-the-bitter-cold-near-the-auli-slope-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116739-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली स्लोप के समीप रातभर कड़ाके की ठंड में बैठे रहे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली स्लोप के समीप रातभर कड़ाके की ठंड में बैठे रहे धरने पर
Fri, 16 Jan 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
औली में आइस स्केटिंग रिंग के समीप प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
औली के संरक्षण और कई मांगों के लिए स्थानीय लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे
आइस स्केटिंग रिंग में फूंका पर्यटन सचिव का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली के संरक्षण और कई मांगों के लिए स्थानीय लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। औली स्लोप के समीप रातभर कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठने के बाद उन्होंने शुक्रवार दोपहर को आइस स्केटिंग रिंग में प्रदर्शन किया और पर्यटन सचिव का पुतला दहन किया।
सरकार और शासन-प्रशासन पर औली की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे। वह रात भर कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और औली में बने ओपन आइस स्केटिंग रिंग में पहुंचकर नारेबाजी की। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी विवेक पंवार ने बताया कि वर्षों पहले यह आइस स्केटिंग रिंग बनाया गया। इसमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए मगर जिस उद्देश्य से यह बनाया गया था वह खेल गतिविधि यहां कभी नहीं हो पाई। करोड़ों की मशीनें जंक खा रही हैं। विश्व स्तर की पहचान बना चुके औली में इन मशीनों को चालू किया जाए और आइस स्केटिंग रिंग को खेलों के लायक बनाया जाए। उन्होंने कहा यदि तीन दिन में कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा। वैभव सकलानी, महेंद्र भुजवाण, विवेक पंवार, अंशुमन बिष्ट, अनुज भुजवाण पूरी रात कड़ाके की ठंड के बावजूद धरने पर डटे रहे।