फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There were 24 cases in Chamoli and 12 cases of corona in Tehri.

चमोली में 24 और टिहरी में कोरोना के 12 केस आए

Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
There were 24 cases in Chamoli and 12 cases of corona in Tehri.
चमोली जिले में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए। नारायणबगड़ से 7, गैरसैंण व गौचर से 4-4, पोखरी से 3, घाट व गोपेश्वर से 2-2, देवाल और कर्णप्रयाग से 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि जिले में कोरोना के अभी 390 केस एक्टिव हैं। सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं टिहरी जिले में शुक्रवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि चंबा ब्लॉक क्षेत्र में पांच, नरेंद्रनगर चार, भिलंगना, जौनपुर और कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी 2755 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जीआईसी चौरासैंण में 35 के कोरोना सैंपल लिए
गैरसैंण। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गैरसैंण स्वास्थ्य विभाग ने जीआईसी चौरासैंण में 35 शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के सैंपल लिए। टीम लीडर डॉ. राजेश गैड़ी ने कहा कि चौरासैंण में भोजन माता, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कॉलेज में मौजूद स्टाफ व कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों कुल 35 सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान कमलेश नौटियाल, संतोष, हरीश आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed