फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There was more damage to assets and crops in Chamoli district: CM

चमोली जिले में परिसंपत्तियों और फसलों काे हुआ अधिक नुकसान : सीएम

Sat, 02 Sep 2023 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 02 Sep 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
There was more damage to assets and crops in Chamoli district: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम जिले का हवाई सर्वे कर हालातों का जायजा लिया
विज्ञापन

कहा- अतिवृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के दिए हैं निर्देश, सरकार प्रभावितों के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वे कर हालातों का जायजा लिया। इसके बाद सीएम ने ग्वालदम में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सीएम ने कहा कि अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

सीएम ने कहा कि चमोली जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम में भूस्खलन व भू-धंसाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात समाप्त होने पर जल्द पुनर्निर्माण व मरम्मत के कार्य शुरू किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदू बहुगुणा सहित एसएसबी के डीआईजी अनिल शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डाॅ. राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed