{"_id":"6888a99923ad87b3ff039b1e","slug":"there-is-no-doctor-in-the-veterinary-hospital-for-last-three-months-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113881-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन माह से पशु चिकित्सालय में डॉक्टर ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन माह से पशु चिकित्सालय में डॉक्टर ही नहीं
Tue, 29 Jul 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। पशु चिकित्सालय पोखरी में पशु चिकित्साधिकारी का पद तीन माह से रिक्त चल रहा है जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पोखरी ब्लॉक के 73 ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालक पशु चिकित्सालय पोखरी पर निर्भर हैं। तीन माह पहले यहां से पशु चिकित्साधिकारी का तबादला कर दिया गया। उसके बाद से यहां न तो नई तैनाती की गई और न ही यहां का चार्ज किसी को दिया गया। पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी तैनात हैं। पशुपालक बीमार पशुओं को लेकर अस्पताल आ रहे हैं लेकिन डॉक्टर न होने पर उन्हें उचित परामर्श व लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं इस संबंध में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. असीम देब का कहना है कि आचार संहिता के बाद पशुचिकित्सक मिलने की उम्मीद है। तब तक सरमोला के चिकित्सक को वहां की जिम्मेदारी भी दी गई है। संवाद