फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is a shortage of engineers in the department

Chamoli News: बिना अभियंताओं के गांवों तक कैसे पहुंचेगी सड़क, कौन परखेगा गुणवत्ता

Sat, 21 Oct 2023 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of engineers in the department
Iपीएमजीएसवाई पोखरी कार्यालय में सहायक और अवर अभियंताओं के पद खाली
विज्ञापन

I

I
I

Iसड़कों और पुलों के निर्माण पर पड़ रहा असरI

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के विभाग में अभियंताओं की कमी है। इसका असर पुल व सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर पड़ रहा है।



जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई की अधिकांश सड़कें ऐसी हैं जो खस्ता हालत में हैं। जबकि कुछ सड़कों पर सालों से निर्माण कार्य चल रहा है। इनकी गुणवत्ता को परखने के लिए कोई भी अभियंता नहीं हैं। पीएमजीएसवाई पोखरी के अधीन 23 सड़कों की मरम्मत होनी है। 12 सड़कें और तीन मोटर पुल निर्माणाधीन हैं। निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर वीर गंगा पर पिछले एक वर्ष से पुल का कार्य हिल कटिंग और साइड समतलीकरण से आगे नहीं बढ़ पाया है। चमोली-लासी-सरतोली सड़क भी आपदा के कारण बदहाल स्थिति में है। इन सड़कों की बदहाली के कारण बड़ी आबादी परेशान हो रही है।



पीएमजीएसवाई में अभियंताओं की मौजूदा स्थिति यह है कि यहां सहायक अभियंता के स्वीकृत छह में से पांच पद रिक्त चल रहे हैं। एक संविदा पर सहायक अभियंता कार्यरत है। अवर अभियंता के स्वीकृत 17 पदों में से सात पद रिक्त चल रहे हैं। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी का कहना है कि पीएमजीएसवाई के पास ही अधिकांश सड़कों के निर्माण व मरम्मत की जिम्मेदारी है, लेकिन अभियंता नहीं होने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला का कहना है कि विभाग में अभियंताओं की कमी बनीं हुई है। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी बताया जा चुका है, लेकिन हमें अभियंता नहीं मिल रहे हैं। सीमिति अभियंताओं से ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed