{"_id":"6532976c54a66e173f0b75de","slug":"there-are-four-centers-for-making-aadhar-cards-in-gopeshwar-news-c-5-1-drn1032-270670-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड : चार में से तीन सेंटर बंद, एक सेंटर पर लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड : चार में से तीन सेंटर बंद, एक सेंटर पर लग रही भीड़
विज्ञापन
Iपोखरी में आधार कार्ड में संशोधन के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे चक्करI
विकासखंड पोखरी में आधार कार्ड बनाने के लिए चार सेंटर हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। तीन सेंटर में मशीनें धूल फांक रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सभी सेंटर में आधार कार्ड बनवाने का काम शुरू करवाने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने बताया कि विकासखंड पोखरी के अंतर्गत बाल विकास कार्यालय देवर, पोस्ट ऑफिस पोखरी, बीआरसी कार्यालय पोखरी और जीआईसी रडुवा में पांच साल पहले आधार कार्ड बनाने की मशीनें लगाई गईं थी। लेकिन वर्तमान में सिर्फ बाल विकास कार्यालय देवर में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, अन्य कार्यालयों में तकनीशियन की कमी के चलते काम ठप पड़ा है।
ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी ने बताया पूरे ब्लॉक में एक ही आधार सेंटर होने से यहां भीड़ लगी रहती है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में बंद पड़े सेंटर पर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, विजयपाल रावत, कुंवर सिंह, नरेंद्र रावत, रमेश चौधरी, विक्रम नेगी, धीरेंद्र राणा,किमला देवी आदि शामिल रहे।