फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Theft revealed in a jeweler's shop, one accused arrested

ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Theft revealed in a jeweler's shop, one accused arrested
पोखरी बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पोखरी बाजार स्थित भूषण ज्वेलर्स में चार फरवरी को चोरी हुई थी। दुकान स्वामी भूषण शाह निवासी घोडोशाहन जिला मोतीहारी बिहार, हाल निवासी पोखरी ने पोखरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि चोरों ने दुकान से सोने की नथ, चांदी की हंसुली, धगुली, पायल, मंगलसूत्र, कटोरी, चम्मच व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी कर ली है। एसपी श्वेता चौबे ने चोरी के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और पोखरी थाना प्रभारी ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को दी गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की सहायता से सोमवार को चोरी के एक आरोपी को गंजेड़ गांव के पास से गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मदन बहादुर शाही (23) शाही वार्ड गाम दाहा, नगरपालिका खांडाचक्र जिला कालीकोट नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की घटना के बाद हरिद्वार भाग गया था। आरोपी के पास से चोरी सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मदन बहादुर गैंग बनाकर चोरी को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी पहचान तपेंद्र शाही निवासी ग्राम चिलखाया वार्ड 11 नगर पालिका तिलागुफा, जिला कालीकोट आंचल करनाली नेपाल, अनिल बहादुर शाही निवासी ग्राम दाहा, वार्ड छह नगर पालिका खांडाचक्र मोल्फा जिला कालीकोट आंचन करनाली नेपाल, एपिन बहादुर शाही निवासी गांव बिपतपुर वार्ड नंबर तीन नगर पालिका मधुवन थाना बेलवा जिला वरदिया आंचल भैरी नेपाल के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed