फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The villagers made shramdaan and shed the temple in disaster

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया आपदा में बहा मंदिर

Sun, 04 Apr 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The villagers made shramdaan and shed the temple in disaster
रैणी में मलबा खुदाई के दौरान मिले काली माता के छत्र। - फोटो : GOPESHWAR
सात फरवरी को आए ऋषि गंगा के सैलाब में रैणी गांव में स्थित काली मंदिर भी बह गया था। ग्रामीणों ने श्रमदान कर अपनी आराध्य देवी काली माता की मूर्ति और छत्र मलबे से निकाल दिए।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में श्रमदान कर खुदाई की तो यहां काली माता की मूर्ति और छत्र मिले। रैणी गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह का कहना है कि गांव में काली माता का मंदिर था, लेकिन ऋषि गंगा की आपदा में मंदिर बह गया। क्षेत्र के जुग्जु ग्वाड़, वनचुरा, पैग मुरंडा, रैणी चक लाता व रैणी चक सुभाई के ग्रामीणों के साथ ही धौली गंगा पर पुल निर्माण में जुटे मजदूरों ने मंदिर स्थल में श्रमदान कर मलबे को हटाया, तो यहां माता की मूर्ति और अन्य अवशेष मिल गए। इस दौरान प्रताप सिंह, गुब्बर सिंह, कुंदन सिंह, भरत सिंह, सोबन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed