{"_id":"58dd3b604f1c1b380763dd91","slug":"the-thalley-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से धधक रहे थराली के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से धधक रहे थराली के जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के छह से अधिक गांवों के जंगल चार दिनों से धधक रहे हैं, लेकिन वन विभाग कुछ नहीं कर पाया है। विभाग आग बुझाने के लिए संसाधन न होने का रोना रो रहा है। आग अब गांवों के नजदीक आने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आग पर नियंत्रण करने की मांग की।
विज्ञापन
तहसील के खड़गोला, ग्वालदम, जौला, बुड़जौला, घनियालधार, देवलग्वाड़ कई गांवों के जंगल चार दिनों से जल रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 200 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग से जलकर राख हो चुके हैं। इससे वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचा है। आग से वातावरण में धुआं छा गया है जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत ने कहा कि कई बार ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जंगल की आग बहुत बढ़ गई है। ऐसे में आग पर नियंत्रण पाना ग्रामीणों के बस के बाहर है। दूसरी ओर मध्य पिंडर रेंज के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विभाग के पास संसाधन नहीं होने से आग को नियंत्रित करने में दिक्कतें आ रही है। हालांकि कर्मचारी आग बुझाने के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन