फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The sudden increase in river water, trapped girl.

नदी में अचानक बढ़ा पानी, महिला फंसी

Fri, 27 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीपलकोटीप (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीपलकोटीप (चमोली) Updated Fri, 27 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The sudden increase in river water, trapped girl.
नदी - फोटो : demo pic

बिरही गंगा जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से अचानक नदी में पानी छोड़ने से एक महिला नदी में फंस गई। लोगों के हो-हल्ला मचाने पर परियोजना की मशीनें बंद की गई तो नदी का जलस्तर कम हुआ। तब जाकर महिला को बचाया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिरही बाजार के समीप कुछ नेपाली मजदूर नदी किनारे कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान अचानक जल विद्युत परियोजना की टरबाइन चालू हुई तो परियोजना से बिरही नदी में पानी की सप्लाई शुरू हो गई। देखते ही देखते नदी में जल स्तर बढ़ गया और नदी किनारे कपड़े धो रही महिला वहां फंस गई।
विज्ञापन


आधा घंटे तक लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। बाद में कंपनी के अधिकारियों से पानी की सप्लाई बंद करने के लिए कहा गया। जब पानी कम हुआ तो महिला को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि परियोजना के कर्मचारियों की ओर से पानी छोड़ने से पहले साइरन बजाया जाता है, लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं किया गया। इधर, परियोजना प्रबंधक केएस कठैत का कहना है कि नदी में पानी छोड़ने से पहले साइरन बजाया गया था, जो मजदूरों ने नहीं सुना। उन्होंने कहा कि इन दिनों नदी में पानी का जल स्तर करीब ढाई क्यूमेक्स है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed