फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The road was made by removing snow from Ghangaria to Atlakoti

Chamoli News: घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर बनाया रास्ता

Thu, 24 Apr 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Apr 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
The road was made by removing snow from Ghangaria to Atlakoti
हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे सेना के जवान। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन।
फोटो
विज्ञापन

बर्फ हटाने के लिए आज हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे सेना के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना और गुरुद्वारा के सेवादारों की ओर से बर्फ हटाने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया है। शुक्रवार को जवान हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे और फिर वहां से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बीते शनिवार को 418 इंजीनियरिंग कोर के 25 जवान सूबेदार जितेंद्र मल व हवलदार अमरदीप सिंह के नेतृत्व में घांघरिया पहुंच गए थे। साथ ही गुरुद्वारे के 18 सेवादार भी घांघरिया पहुंचे। मौसम खराब होने पर मंगलवार से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ था। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया। अब शुक्रवार को जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे। वहां पर शौचालय, दरबार साहब के द्वार, डिस्पेंसरी और लंगर हॉल को खोला जाएगा। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर का रास्ता भी बनाया जाएगा। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने के बाद घांघरिया की तरफ बर्फ हटाते हुए रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट--
दिक्कत हुई तो हैंड स्नो कटर की ली जाएगी मदद
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकोटी में बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं। इन्हें काटने में सेना के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार जवान अपने साथ हैंड स्नो कटर भी ले गए हैं। जिस स्थान पर बर्फ सख्त होगी वहां स्नो कटर से बर्फ हटाई जाएगी। यह बिजली से चलता है। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बिजली की व्यवस्था भी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed