फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The road is narrow, asphalt is not laid, vehicles are passing amidst danger

Chamoli News: सड़क संकरी, डामर भी नहीं बिछा, खतरे के बीच गुजर रहे वाहन

Tue, 04 Mar 2025 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 04 Mar 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
The road is narrow, asphalt is not laid, vehicles are passing amidst danger
फोटो
विज्ञापन


पीपलकोटी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक दशक पूर्व निर्मित पीपलकोटी-स्यूण बैमरु सड़क पर ग्रामीण जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। अधिकांश जगहों पर सड़क चट्टान से होकर गुजर रही है लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क संकरी है और कुछ जगहों पर मोड़ों पर मानकों के अनुसार हिल कटिंग भी नहीं की गई है।

पीपलकोटी से ही सड़क की स्थिति बदहाल बनी है। स्थिति यह है कि निर्माण के बाद से सड़क पर डामर नहीं बिछाया गया है। सड़क पर कहीं पत्थर के टुकड़े तो कहीं मिट्टी बिछाई गई है। बैमरु से सड़क पर डामर बिछाया गया है लेकिन नाली निर्माण न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़क किनारे स्टील गार्डर और पैराफिट भी नहीं लगाए गए हैं। प्रभारी मंत्री के जिला प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल का कहना है कि सड़क शुरुआत से स्यूंण गांव तक खतरनाक बनी है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी का कहना है कि यहां कई जगहों पर सड़क पर सुधारीकरण कार्य किया जाना है। इसके लिए शासन को इस्टीमेट भेजा जा रहा है। बजट मिलने के बाद सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed