{"_id":"6ab8f7c5b2db8d95ae03077d","slug":"the-reconstruction-of-the-sita-mata-temple-will-begin-in-november-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121125-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नवंबर माह से शुरू होगा सीता माता मंदिर का नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नवंबर माह से शुरू होगा सीता माता मंदिर का नवनिर्माण
Sun, 27 Sep 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी के बाद जगी निर्माण की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चाई गांव स्थित पौराणिक सीता माता मंदिर का नवनिर्माण नवंबर माह से शुरू होने की उम्मीद है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में मंदिर के नवनिर्माण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ज्योतिर्मठ विकासखंड के चाई गांव में स्थित सीता माता का यह मंदिर लंबे समय से जर्जर हालत में है। ग्रामीण लगातार मंदिर के नवनिर्माण की मांग करते आ रहे थे। बीते दिनों अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बीकेटीसी ने मंदिर के नवनिर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुभ मुहूर्त पर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया था। इस संबंध में बीकेटीसी अध्यक्ष से वार्ता की गई थी। उन्होंने मंदिर के नवनिर्माण की मंजूरी मिलने पर बीकेटीसी और अध्यक्ष का आभार जताया।