फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The problem of water logging in Saket Nagar will be solved

Chamoli News: साकेत नगर में जल भराव की समस्या होगी दूर

Fri, 20 Jun 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Jun 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
The problem of water logging in Saket Nagar will be solved
गौचर। साकेत नगर वार्ड में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि साकेत नगरवासियों की शिकायत थी कि उनके घरों और मोहल्ले में बदरीनाथ हाईवे की नाली का पानी आने से बरसात में जल भराव की समस्या रहती है। लोगों की शिकायत पर डीएम संदीप तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ यहां का निरीक्षण किया था और विभागीय अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए थे। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि इस संबंध में साकेत नगर में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। एनएचआईडीसीएल की ओर से डीपीआर तैयार कर प्रशासन को सौंप दी गई है। इसकी स्वीकृति मिलने पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर जल भराव की समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन





मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष का निधन

नारायणबगड़। देवधूरा महामृत्युंजय महादेव मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष, प्रमुख सेवादार और पालछूनी गांव निवासी जयंती देवी बुटोला का आकस्मिक निधन हो गया। देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में वर्षीय जयंती देवी बुटोला (60) का उपचार के दौरान आकस्मिक हो गया। जयंती देवी ने देवीधूरा महामृत्युंजय महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के शुरुआती समय से ही सेवादार और महिलाओं को श्रमदान के लिए एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें मंदिर समिति ने अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया था। पालछूनी के बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि कुछ दिन पहले वे अपने घर के आंगन में अचानक गिर गई थीं। उन्हें घायलावस्था में देहरादून जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed