फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The people of the Ghat opposed the MLA, arrived with black flags

घाट के लोगों ने किया विधायक का विरोध, काले झंडे लेकर पहुंचे

Thu, 18 Mar 2021 08:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
The people of the Ghat opposed the MLA, arrived with black flags
घाट सड़क के लिए आंदोलनरत लोगों के विरोध के कारण क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह को घाट में सड़क शिलान्यास का कार्यक्रम दूसरी बार रद्द करना पड़ा। लोग काले झंडे लेकर पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और विधायक के विरोध में नारेबाजी करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह को बिजार-कांडा जाखणी मार्ग का शिलान्यास करने के लिए सेरा आना था। नंदप्रयाग-घाट सड़क डेढ़ लेने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को जब इसकी की भनक लगी तो वह काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और विधायक के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। लोगों के भारी विरोध के चलते विधायक को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण ने बिजार-जाखणी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से बिजार, कांडा, जाखणी, जयसिंह, धार गांव के करीब 2500 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि दिवालीखाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में वह विधायक का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान देवी प्रसाद पुरोहित, जाखणी की प्रधान रोशनी नेगी, बिजार की प्रधान मोनिका देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह, मनोज कठैत, हरेंद्र रावत, खिलाप सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, राकेश गौड़, चंदन सिंह और अब्बल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले भी कर चुके विरोध
बीते 15 मार्च को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह को सेरा-मोखा कल्ला सड़क का शिलान्यास करना था लेकिन आंदोलनकारियों के विरोध के चलते वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं थी। तब भी ब्लॉक प्रमुख ने सड़क का शिलान्यास किया था। अब बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुझे गांव के लोगों ने ही बुलाया था। सूचना मिली की वहां पर पुलिस है, मैं पुलिस लेकर जनता के बीच नहीं जाना चाहती थी, इसलिए जाना रद्द किया। घाट-नंदप्रयाग सड़क की चौड़ीकरण और डामरीकरण की पूर्व घोषणा के अनुरूप काम होने लग गया था, जिसे लोगों ने रुकवा दिया। डेढ़ लेन के मानक में यह सड़क नहीं आ रही है। घाट में कई सड़कें बन रही हैं, उनके बनने के बाद वाहन अधिक चलेंगे तो सड़क मानक में आ जाएगी। सरकार से भी हम बात कर रहे हैं कि मानक में शिथिलता लाई जा सकती है तो सड़क का निर्माण शुरू किया जाए। - मुन्नी देवी शाह, विधायक थराली विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed