फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The people of Semladala are adamant on written assurance

Chamoli News: लिखित आश्वासन पर अड़े सेमलडाला के लोग

Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Jun 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
The people of Semladala are adamant on written assurance
फोटो--
विज्ञापन

चमोली तहसील में पिटकुल के अधिकारियों के साथ हुई बंड विकास संगठन की बैठक रही बेनतीजा
खेल मैदान की भूमि पर पिटकुुल की ओर से निर्माण का कर रहे हैं विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। सेमलडाला खेल मैदान की भूमि पर निर्माण को लेकर बुधवार को बंड विकास संगठन की तहसील चमोली में पिटकुल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक बेनजीता रही। संगठन के लोगों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में मैदान की भूमि पर निर्माण नहीं होने देंगे। इस पर एसडीएम ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मगर लोगों ने कहा कि लिखित आश्वासन के बाद भी आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
सेमलडाला खेल मैदान के पास की भूमि पर पिटकुल की ओर से हाल ही में भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके विरोध में बंड विकास संगठन की ओर से आंदोलन शुरू कर दिया गया। एसडीएम आरके पांडेय ने दोनों पक्षों को बुधवार को तहसील में बुलाया और बैठक में चर्चा की। बंड विकास संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेमलडाला खेल मैदान की भूमि पिटकुल ने काश्तकारों को धोखे में रखकर शासन-प्रशासन से मिलकर अधिग्रहण की। वे इस इस जमीन पर किसी भी सूरत में पिटकुल के कार्यालय का निर्माण नहीं होने देंगे। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने कहा कि वे बैठक में सामने आई बातों को शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। बंड विकास संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता वे आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। इस दौरान बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, हरीश पुरोहित, शंभु प्रसाद सती, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, हरिबोधनी खत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पिटकुल से अधिशासी अभियंता महेश सिंह रावत, एई प्रवेश नौटियाल, जेई मो. सावेज मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
जारी रहा लोगों का धरना
पीपलकोटी। वहीं सेमलडाला में बंड विकास संगठन की ओर से चल रहा धरना जारी रहा। बुधवार को महिला मंगलदल चतोली किरुली की महिलाएं आकर धरने पर बैठी। बृहस्पतिवार को ममंद मेहरगांव की महिलाएं धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed