फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The organization will become strong by the hard work of the workers: Prof. jeetram

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत बनेगा संगठन : प्रो. जीतराम

Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
The organization will become strong by the hard work of the workers: Prof. jeetram
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का घाट बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रो. जीतराम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही संगठन और मजबूत होगा। घाट पहुंचे जीतराम ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों और आम जनता से भी मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुखवीर रौतेला, दर्शन रावत, रुचि देवी, हरिप्रसाद पुरोहित, सुखबीर रौतेला, तुलाराम पांडे, पुष्कर राम मौजूद थे। वहीं डॉ. जीतराम के कर्णप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक स्वागत रैली निकालकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जीतराम ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुटने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, विस सहप्रभारी ईश्वरी मैखुरी, नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेश खंडूड़ी, नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed