फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The number of seized vehicles doubled in a year.

Chamoli News: एक साल में दोगुनी हुए सीज वाहनों की संख्या

Fri, 05 Jun 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 05 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
The number of seized vehicles doubled in a year.
नहीं हो रहा यातायात के नियमों का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लगातार चालान और चेकिंग के बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्थिति यह है कि एक साल में ही सीज वाहनों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। चमोली परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में चमोली परिवहन विभाग ने 4835 वाहनों के चालान किए। इसी अवधि में 22 वाहनों को सीज भी किया गया। इस दौरान वाहन स्वामियों से 86 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि इस कार्रवाई से विभाग के राजस्व में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 1536 वाहनों के चालान हुए थे। उस वर्ष 83 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। 12 वाहनों को सीज किया गया था। उन्होंने बताया कि विभाग हाईवे और संपर्क मार्गों पर लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहा है। एनपीआर कैमरों से भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed