फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The matter of transfer of Gwaldam-Dewal-Van road reached the CM's court

Chamoli News: सीएम दरबार पहुंचा ग्वालदम लोहाजंग–वाण सड़क का मामला

Fri, 21 Nov 2025 11:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The matter of transfer of Gwaldam-Dewal-Van road reached the CM's court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रस्तावित सड़क ग्वालदम-देवाल–लोहाजंग–वाण को बीआरओ को हस्तांतरित करने का मामला सीएम दरबार पहुंच गया है।
विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ग्वालदम से देवाल, वाण होते हुए ज्योतिर्मठ के तपोवन तक रक्षा मंत्रालय ने करीब 99 किमी सड़क स्वीकृत की है।
इसके निर्माण का जिम्मा बीआरओ को दिया है। इसमें ग्वालदम से वाण तक की 60 किमी सड़क लोनिवि के पास है जिसे बीआरओ ने लोनिवि से हस्तांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

मगर बीते दिनों सीएम ने रक्षामंत्री से मुलाकात कर इस 60 किमी सड़क को लोनिवि के पास ही रखने की गुजारिश की है। इस पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। कहा कि सड़क बीआरओ के पास हस्तांतरित होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुधरेगी। विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिलने वालों में देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed