फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   sky running sky ultra race competition will be organized in Auli from 8th April give safe Joshimath message

Chamoli: औली में 8 अप्रैल से शुरू होगा रोमांच का सफर, सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए दौड़ेंगे खिलाड़ी

Wed, 05 Apr 2023 09:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 09:51 AM IST
सार

आठ अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11 बजे जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की ओर से पंजीकरण किया गया है। अभी तक 230 आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
sky running sky ultra race competition will be organized in Auli from 8th April give safe Joshimath message
बर्फ से सराबोर औली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए अभी तक 230 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (46 किलोमीटर) तक आयोजित होगी। 8 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11 बजे जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की ओर से पंजीकरण किया गया है। अभी तक 230 आवेदन मिले हैं। इसमें उड़ीसा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के प्रतिभागी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन शेष... पंजीकरण 300 से अधिक पहुंचने की उम्मीद
जोशीमठ से 98 महिलाओं ने भी टीम रेस में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है जबकि नेपाल और यूपी से भी एक-एक महिला ने पंजीकरण करवाया है। रेस बदरीनाथ धाम से दस किलोमीटर पहले हनुमान चट्टी से जोशीमठ नगर और सुनील गांव होते हुए औली पहुंचेगी। इसमें प्रतिभागियों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के टॉप-5 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन दो अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। अभी दो दिन शेष हैं पंजीकरण 300 से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

क्या है स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस
पहाड़ी क्षेत्र में दो हजार मीटर की ऊंचाई पर दौड़ लगाने को स्काई रनिंग कहते हैं। इसमें चढ़ाई की कठिनाई (ग्रेड-2) अधिक नहीं होनी चाहिए और उतार-चढ़ाव 30 डिग्री से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा स्काई अल्ट्रा रेस में विभिन्न कठिनाइयों को पार करते हुए दौड़ लगानी पड़ती है।

ये भी पढ़ें...ChardhamYatra 2023: 10 लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन करने का टोकन

सुरक्षित जोशीमठ का देंगे संदेश
स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की ओर से स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस के माध्यम से सुरक्षित जोशीमठ का संदेश दिया जाएगा। इस बार जनवरी माह में जोशीमठ आपदा और औली में कम बर्फबारी के कारण औली में नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन नहीं हो पाया था जिससे जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को जबरदस्त झटका लगा। अब जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को उभारने के लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन को शुभ माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed