फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Hill Craftsmen Sabha organized a procession-demonstration, a gradual sit-in with their demands

अपनी मांगों को लेकर पर्वतीय शिल्पकार सभा ने किया जुलूस-प्रदर्शन, क्रमिक धरना किया शुरु

Fri, 09 Aug 2019 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
The Hill Craftsmen Sabha organized a procession-demonstration, a gradual sit-in with their demands
गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते उत्तराखंड पर्वतीय शिल्पकार सभा से जुड़े लोग। - फोटो : GOPESHWAR
पुरानी पेंशन योजना लागू करने और शिक्षण संस्थानों में आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड पर्वतीय शिल्पकार सभा ने ढोल दमाऊं के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वह डीएम कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना शुरू किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

सभा के संरक्षक बचन लाल टम्टा और सभा के अध्यक्ष मोहन बजवाल के नेतृत्व में आयोजित सभा में अनुसूचित जाति व जनजाति के लाभार्थियों को पदोन्नति में आरक्षण देने, केंद्र सरकार के नीति निवारण समिति में आरक्षित वर्ग से भी एक सदस्य शामिल करने, केंद्र व राज्य सरकारों के उपक्रमों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर पुष्कर सूरी, बनवारी लाल, शिवलाल स्नेही, राजपाल कन्याल, इंद्रप्रकाश रड़वाल, खेमराम कोठियाल, सिद्धार्थ शंकर, मुराली लाल, पूर्व प्रमुख महेशी देवी, शकुंतला, सुरेंद्र, विजय लाल, शेखर सक्सेना और बस्ती लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed