{"_id":"6501b4578e647e11970cd6d6","slug":"the-health-of-the-students-who-were-on-hunger-strike-for-three-days-deteriorated-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2173-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन दिन से अनशन पर डटे छात्रों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन दिन से अनशन पर डटे छात्रों की तबीयत बिगड़ी
Wed, 13 Sep 2023 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर ने अनशन समाप्त करने की कही बात, छात्र नहीं माने
पीजी कॉलेज पोखरी में एनसीसी, एमएससी, बीएड शुरू करने आदि की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में एनसीसी, एमएससी व बीएड शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर तीन दिनों से अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। उनका बीपी कम हुआ और चक्कर आ रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें अनशन समाप्त करने की सलाह दी लेकिन छात्र नहीं माने। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं वे अनशन डटे रहेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया।
कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी और छात्रनेता आकाश चमोला 11 सितंबर से कॉलेज परिसर में अनशन पर बैठे हैं। छात्र कॉलेज में एनसीसी, एमएससी व बीएड शुरू करने, एमए में इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र आदि विषयों को स्वीकृति देने, छात्रावास का निर्माण, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को प्रशासन की टीम के साथ सीएचसी पोखरी के डॉ. आजम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीन दिन से अनशन पर बैठे अंकित और आकाश की स्वास्थ्य जांच की। डाॅ. आजम ने बताया कि छात्रों का बीपी कम है। शरीर में कमजोरी आने के कारण उन्हें चक्कर आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को अनशन न करने की सलाह दी लेकिन छात्र नहीं माने। डाॅ. ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं छात्रों के समर्थन में बुधवार को भी बड़ी संख्या में अन्य छात्र-छात्राएं बैठे रहे जिसमें खुशी नेगी, अराधना बत्र्वाल, मधु नेगी, सौरभ बत्र्वाल, मोहित सिंह, सुमित सिंह, सलोनी, एकता आदि शामिल रहे। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, नगर अध्यक्ष सतेंद्र कंडारी, फतेराम सती, संतू नेगी ने भी छात्रों को समर्थन दिया।