फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The goal is to provide jobs to five thousand young people

पांच हजार नौजवानों को नौकरी देने का है लक्ष्य

Tue, 06 Dec 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 06 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम हरीश रावत शामिल हुए। सीएम ने कहा कि छात्र राष्ट्र और राज्य के बेहतर निर्माण में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

समारोह में सीएम ने कहा कि छात्र बिना रुके और चुनौतियों का सामना कर अपने माता-पिता के साथ ही देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।

गोपेश्वर महाविद्यालय का गौरवमयी इतिहास रहा है। इस महाविद्यालय से पढ़े छात्र विश्व के विभिन्न देशों में अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2020 तक उत्तराखंड से गरीबी मिटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कठिन लक्ष्य को पार करने में छात्र-छात्राएं भी अपनी भागेदारी निभाएं।
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही पांच हजार नौजवानों को नौकरी देने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने रखा है। राज्य में अधिकाधिक महाविद्यालय और आईटीआई खोले जाएंगे, जिससे दूर-दराज के छात्रों को उच्च व तकनीकी शिक्षा हासिल करने में परेशानी न हो। कृषि मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि चमोली जिला शिक्षा का हब बन गया है। यहां इंजीनियरिंग कालेज, नर्सिंग कालेज के साथ ही विभिन्न कस्बों में पॉलीटेक्निक और आईटीआई की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक प्रो. जीतराम, जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला, विकास जुगरान, राजा चौहान, दर्शन सिंह, ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, मनमोहन सिंह चतुरा और महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संचालन डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया।

मेरी 70 फीसदी घोषणाएं हुई हैं पूरी

सीएम हरीश रावत ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि सीएम घोषणाएं तो करते हैं, लेकिन वे पूरी कम ही होती हैं। मैं घोषणाएं नहीं विकास का संकल्प लेता हूं। आज तक के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मेरी ओर से दो गुनी घोषणाएं हो चुकी हैं, जिन पर करीब 70 फीसदी तक कार्य हो चुका है। मुझे मलाल है कि में तीस फीसदी आबादी तक सरकार के फायदे नहीं पहुंचा पाया हूं। अभी भी इस आबादी तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य है।


पूर्व छात्र हुए सम्मानित

गोपेश्वर के पूर्व छात्रों को एडमिरल ओपीएस राणा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व छात्रों में पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्राचार्य डा. पीएस जगवाण, दिनेश तिवारी, देवेंद्र असवाल, फकीर सिंह रावत, नेत्र सिंह रावत, रमेश किमोठी, पीबी भट्ट, हरि प्रसाद ममगाईं, एचसी पुरोहित, जयवर सिंह झिंक्वाण, डा. एमके पुरोहित, एपी डिमरी, सुरेंद्र सिंह, डा. एमएस सजवाण, डा. आरसी डिमरी, डा. पीएस कंडवाल आदि को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed