फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The four-day fair at Nandasan

नंदासैंण में चार दिवसीय मेला कल से

Mon, 07 Nov 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 07 Nov 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नंदासैण में आयोजित होने वाले चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने मेले का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि नौ नवंबर को नंदा देवी और लाटू देवता की पूजा अर्चना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी मेले का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इस दिन बहुउद्देश्यीय शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और युवक तथा महिला मंगल दलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट और महिला मगंल दलों की ओर से पारंपरिक चौंफला और झूमेलो नृत्य सहित स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन


मेले के दूसरे दिन जीआईसी देवलकोट की ओर से पर्यावरण रैली और सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 11 नवंबर को मेले के तीसरे दिन लोकनृत्य-लोकगीत सहित वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 12 नवंबर को मेले के समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शिक्षा ज्योति सम्मान, स्व. देवराम नौटियाल सम्मान और वर्ष 2015-16 में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed