{"_id":"661a85964db1eb23750da63a","slug":"the-forests-of-karnaprayag-tehsil-kept-burning-in-fire-throughout-the-night-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105043-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रातभर आग में जलते रहे कर्णप्रयाग तहसील के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रातभर आग में जलते रहे कर्णप्रयाग तहसील के जंगल
Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के नजदीक नंदप्रयाग रेंज के जंगल शुक्रवार रात्रि को यूं धधके।
फोटो
वन विभाग की ओर से आग बुझाने के नहीं किए गए प्रयास
ऊर्जा निगम कार्यालय के पास भड़की आग उमा माहेश्वर आश्रम से आईटीआई तक पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग तहसील मुख्यालय के सामने के जंगल रात भर जलते रहे लेकिन वन विभाग की ओर से इसे बुझाने के प्रयास नहीं किए गए। ऊर्जा निगम कार्यालय के पास जंगल में लगी आग रात को उमा माहेश्वर आश्रम के ऊपरी जंगलों से होते हुए आईटीआई के पास तक पहुंच गई। इससे कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई।
नंदप्रयाग रेंज के जंगलों में पिछले एक सप्ताह से बार-बार जंगल में आग लगी है। सोनला से कर्णप्रयाग तक यहां सड़क के ऊपरी इलाके के जंगल आग से जल चुके हैं। अब कर्णप्रयाग के जंगल जल रहे हैं। वहीं वन पंचायत सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि आग पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने के साथ ही योजनाएं भी बनानी चाहिए। कहा कि वन महकमा जागरूकता के कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपये खर्च करता है लेकिन आग से बुझाने के लिए आज भी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। वहीं नंदप्रयाग रेंज के रेंजर बीएस परमार ने बताया कि शरारती तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। कर्णप्रयाग के पास लगी आग बुझाने में वन कर्मियों की टीम लगी है।