{"_id":"6849659e79fe61d8c50179be","slug":"the-final-match-will-be-between-kandwal-and-nalgaon-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-115543-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कंडवाल और नलगांव के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कंडवाल और नलगांव के बीच होगा फाइनल मुकाबला
Wed, 11 Jun 2025 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Jun 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। पैतोली के ब्रह्मतोली स्टेडियम में चल रहे श्रीनंदा देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आयोजित सेमीफाइनल मुकाबला कंडवाल गांव और पिंडर पैंथर के बीच खेला गया। कंडवाल गांव की टीम ने पिंडर पैंथर की टीम को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला कंडवाल गांव और नलगांव के बीच खेला जाएगा।
बुधवार को आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में पिंडर पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कंडवाल गांव के गेंदबाजों के आगे पिंडर पैंथर की टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 9वें ओवर में 90 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कण्डवाल गांव की टीम ने 11वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से मुकाबला जीत लिया। कंडवाल गांव की टीम के भानू मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 4 विकेट लिए और 4 रन बनाए। संवाद