{"_id":"58444a324f1c1be021a8633a","slug":"the-festival-will-be-held-in-eight-sur-sandhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से महोत्सव में होगी सुर संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से महोत्सव में होगी सुर संध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी आठ दिसंबर से चार दिनों तक गोपेश्वर नगरी मशहूर गायकों की सुर लहरी से गुंजायमान रहेगी। व्यापार संघ की ओर से आयोजित किए जा रहे कृषि, खादी, पर्यटन महोत्सव में मशहूर कव्वाली गायक मोहम्मद अफजल चांद की कव्वाली आकर्षक का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस मैदान में आठ दिसंबर से चार दिवसीय कृषि, खादी, पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। हंस फाउंडेशन की संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला सुबह 11 बजे से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। माता मंगला निराश्रित बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी देंगी।
विज्ञापन
इस दौरान दिव्यांगों के लिए हेल्थ कैंप भी लगवाया जाएगा। इंडियन आइडल में प्रतिभाग कर चुकी प्रियंका नेगी और हिंदी के मशहूर गायक पवन राजदीप की सांस्कृतिक संध्या भी होगी। महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और निराश्रितों को भी महोत्सव का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को महोत्सव में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की बारह टीमें फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। महोत्सव 11 दिसंबर तक चलेगा।