फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The family members of martyr Satish Chandra Sati were honored

Chamoli News: बलिदानी सतीश चंद्र सती के परिजनों को किया सम्मानित

Fri, 13 Jun 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 13 Jun 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
The family members of martyr Satish Chandra Sati were honored
नारायणबगड़ के सिमली गांव में कारगिल युद्ध के बलिदानी सतीश चंद्र सती के परिजनों को शौर्य सम्मान प
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। भारतीय सेना की ओर से करगिल युद्ध के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से घर-घर शौर्य सम्मान महोत्सव का आयोजन थराली के सिमली में किया गया। अभियान के अंतर्गत नायब सूबेदार सुधीर चंद्र और उनके अन्य साथियों ने बलिदानी राइफलमैन सतीश चंद्र सती 17 गढ़वाल राइफल (पुत्र महेशा नंद सती) के परिजनों के घर जाकर उन्हें, स्मृति चिह्न, सम्मानपत्र भेंट किया। महेशा नंद सती सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भले ही शारीरिक रूप से नहीं है लेकिन आज भारतीय सेना के जवानों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो यहीं कहीं है। भारतीय सेना के नायब सूबेदार सुधीर चंद्र ने कहा कि भारतीय सेना बलिदानी परिवार के शौर्य और पराक्रम को हमेशा याद रखेगी। इस अवसर पर सैन्य अधिकारी, स्कूली छात्र, पूर्व सैनिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed