फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra enthusiasm Rain 1570 pilgrims reached gurudwara to pay obeisance Uttarakhand news

Hemukund Shaib Yatra: बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह, 1570 तीर्थयात्री पहुंचे गुरुद्वारे में मत्था टेकने

Thu, 01 Jun 2023 02:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 02:31 PM IST
सार

हेमकुंड और घांघरिया में बर्फबारी से यहां ठंड में इजाफा हो गया है। इसके बावजूद हेमकुंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक तीन किलोमीटर मार्ग पर बर्फ की गलियों के बीच से आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra enthusiasm Rain 1570 pilgrims reached gurudwara to pay obeisance Uttarakhand news
हेमकुंड साहिब यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच ही तीर्थयात्रा संचालित हो रही है। हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड के बावजूद बुधवार को 1570 तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। हेमकुंड साहिब में मंगलवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही हेमकुंड और घांघरिया में बर्फबारी भी हुई। जिससे यहां ठंड में इजाफा हो गया है। इसके बावजूद हेमकुंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक तीन किलोमीटर मार्ग पर बर्फ की गलियों के बीच से आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन


मन की मुराद हो गई पूरी
पंजाब के तीर्थयात्री मनमोहन सिंह, अनिल और कर्मवीर ने बताया कि बुधवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का आनंद लिया। बर्फ में आवाजाही करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हेमकुुंड पहुंचने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेककर सारी थकान दूर हो गई। मनमोहन सिंह ने बताया कि हेमकुंड आने की इच्छा मन में कई सालों से थी, लेकिन इस बार मन की मुराद पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोेविंदघाट गुरूद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड की तीर्थयात्रा शांतिपूर्वक ढंग से चल रही है। तीर्थयात्री एक दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ रहे हैं। बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को आवाजाही में थोड़ी मुश्किलें हो रही हैं। लेकिन आस्थावान तीर्थयात्री उत्साह से यात्रा पर पहुंच रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: फर्जी वेबसाइटों को लेकर STF ने जारी की एडवाइजरी, ठगी से बचने को ऐसे करें पहचान

बदरीनाथ धाम में 13045 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
बारिश के बीच बुधवार को 13045 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। तीर्थयात्रियों ने धाम में बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बुधवार को सुबह से ही धाम में रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बावजूद भी सिंहद्वार पर बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में बारिश से ठंड बढ़ गई है। नगर पंचायत की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed