फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The driver was driving the bus in an inebriated condition, 36 pilgrims had a narrow escape

Chamoli News: चालक नशे में चला रहा था बस, बाल-बाल बचे 36 तीर्थयात्री

Wed, 20 Aug 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Aug 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
The driver was driving the bus in an inebriated condition, 36 pilgrims had a narrow escape
फोटो
विज्ञापन

अनियंत्रित बस खाई की ओर झुकी, यात्रियों में मची अफरातफरी
पुलिस ने बस की सीज, चालक का लाइसेंस होगा निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नशे में धुत होकर यात्रियों से भरी बस को लेकर बदरीनाथ जा रहा चालक रास्ते में बस से नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर झुक गई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी 36 यात्री बस से निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस सीज कर दी। चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।

घटना मंगलवार देर शाम की है। सोनप्रयाग से 36 यात्रियों को लेकर बस बदरीनाथ जा रही थी। आरोप है कि बस चालक ने हनुमान चट्टी के पास बस रोकी और शीतल पेय में शराब मिलाकर पी ली। इसके बाद वह यात्रियों को लेकर बदरीनाथ की तरफ जाने लगा। नशे में धुत चालक बस को गलत तरीके से चलाने लगा जिससे यात्री घबरा गए। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम से पांच किमी पहले बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ झुक गई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले और पुलिस को फोन किया। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला और मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस सीज कर दी और चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed