{"_id":"693469665501de10fe081c8f","slug":"the-district-hospital-will-soon-receive-a-new-two-story-building-chamoli-news-c-5-1-drn1086-851125-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिला अस्पताल को मिलेगा जल्द दो मंजिला नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिला अस्पताल को मिलेगा जल्द दो मंजिला नया भवन
Sat, 06 Dec 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल को मिलेगा जल्द दो मंजिला नया भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल को नए साल में दो मंजिला नया भवन मिल जाएगा। दो वर्षों से निर्माणाधीन यह भवन अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। भवन के शुरू होने से ओपीडी की कमी दूर होगी और मरीजों को पंजीकरण, दवा वितरण और जांच संबंधी सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी।नए भवन में रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण काउंटर, लैब और दवाई भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। टीएचडीसी ने सामुदायिक विकास के तहत भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए स्वीकृत किए थे और निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था।बीकेटीसी के पूर्व सदस्य विरेंद्र असवाल के अनुसार मुख्य भवन में दवा वितरण और रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास जगह कम होने से मरीजों को ओपीडी में काफी परेशानी होती है। नया भवन हस्तांतरित होने पर यह समस्या दूर हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नए साल पर भवन जिला अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।