{"_id":"58a72d994f1c1bda4ed83e8a","slug":"the-death-of-the-man-fell-into-a-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट ब्लाक के जाखणी गांव में पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जाखणी गांव निवासी कीर्तिवर्द्धन सिंह कठैत (33 वर्ष) गांव के जोगिडा तोक में चल रहे दीवार का निर्माण कार्य देखने पहुंचा था।
यहां पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से कीर्तिवर्द्धन खाई में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन