फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The crop had to be sold at a loss due to non-opening of the road

Chamoli News: भंगोट-कुशदेव मार्ग छह माह से बंद, पांच किलोमीटर पैदल चल रहे ग्रामीण

Thu, 08 Dec 2022 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
The crop had to be sold at a loss due to non-opening of the road
ब्लॉक का भंगोटा-कुशदेव मार्ग छह माह से बंद होने के कारण कुश गांव के 200 से अधिक लोगों को छह किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सड़क पर वाहन न चलने से ग्रामीणों को अपनी फसलें घाटे में बेचनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग पर यातायात बहाल करने की मांग की। नारायणबगड़ क्षेत्र के संजय कंडारी, जयबीर सिंह, धर्म सिंह ने बताया कि भंगोटा गदेरे से कुश गांव के लिए दो साल पहले तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। इस साल बरसात शुरू होते ही यह सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई और तब से यह बंद पड़ी है। यहां पैदल चलने तक का रास्ता नहीं बचा है। कुश गांव से ग्रामीणों को अब छह किमी की पैदल दूरी तय कर लवकुश महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। साथ ही अन्य जगहों पर पहुंच रहे हैं। कहा कि, कुश गांव में नकदी फसलों, रामदाना व पहाड़ी दालों का उत्पादन बहुतायत मात्रा में होता है। ऐसे में सड़क बंद रहने से ग्रामीणों को अपनी फसलें कम दामों पर बचनी पड़ीं। चौलाई 65 रुपये किलो के बजाय 40, राजमा, उड़द व गहत 150 के बजाय 100 रुपये, भंगजीरा 400 के बजाय 100 रुपये किलो में बेचनी पड़ीं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क पर यातायात बहाल होता तो उनको खतों में उगाई गई दाल आदि फसलों का अच्छा रेट मिलता।
विज्ञापन

कहा कि तहसील दिवस पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र मेहरा ने सड़क अतिशीघ्र खोलने की मांग की थी लेकिन अभी तक इसे खोला नहीं जा सका। वहीं, लोनिवि के अवर अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का आकलन कर इस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। शीघ्र निविदाएं आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed