फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The cost reached two million km of road

दो किमी सड़क की लागत पहुंची एक करोड़

Tue, 19 Jan 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी तहसील के भोटिया जनजाति गांव देवलकोट के लिए दस साल पहले स्वीकृत सड़क आज तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


 विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विवाद के चलते सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है, लेकिन दस साल के लंबे अंतराल में विभाग न विवाद सुलझा पाया और न अन्य सर्वे के अनुरूप सड़क निर्माण करा पाया। अब सड़क निर्माण की लागत भी एक करोड़ हो गई है।


24 परिवारों के गांव देवलकोट के लिए शासन से वर्ष 2006 में आदिबदरी-नौटी मोटर मार्ग के मटियाला से दो किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली।

ग्राम प्रधान आनंद सिंह कनवासी ने बताया कि करीब 67 लाख से बनने वाली इस सड़क पर विभाग ने 2011 में निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन बीच में पड़ने वाले गिवाड़ गांव के विवाद के चलते मामला लटक गया।
विज्ञापन


वह अपनी सिंचाई की भूमि सड़क के लिए देने के लिए तैयार नहीं है। गांव के लिए मज्याड़ी तोक से देवालकोट तक सड़क जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देवलकोट के गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के करीब दस से अधिक गांवों का एक मात्र इंटर कालेज देवलकोट में है, लेकिन सड़क न होने और पैदल दूरी अधिक होने के कारण शिक्षक जल्द यहां से स्थानांतरण करा लेते हैं।

गांवों में तैनात अन्य कर्मियों का भी यही हाल है। ग्रामीण जोध सिंह रावत ने कहा कि सड़क न होने के चलते निर्माण कार्यों की लागत भी चौगुनी हो रही है। अब इस सड़क की लागत लगभग एक करोड़ से अधिक हो गई है।


दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियंता बीआर आर्य ने कहा कि अभी हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed