फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The big festival of Maa Nanda will be held from September 5 to 30.

Chamoli News: 5 से 30 सितंबर तक होगी मां नंदा की बड़ी जात

Thu, 20 Aug 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Aug 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
The big festival of Maa Nanda will be held from September 5 to 30.
फोटो
विज्ञापन

तैयारियों में जुटी समिति, रास्तों के सुधारीकरण और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग
484 गांवों के श्रद्धालु होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से इस वर्ष बड़ी जात का आयोजन 5 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। जात को भव्य और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बड़ी जात आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुरुड़ स्थित मां नंदा मंदिर में रंग-रोगन का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं समिति ने जात के निर्जन पड़ावों के रास्तों के सुधारीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि.) ने बताया कि समिति ने जिला प्रशासन, शासन और पीएमओ के प्रतिनिधियों से भी बड़ी जात में शामिल होने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़ी जात में कुरुड़़ से डोली जाएगी। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि मां नंदा की बड़ी जात दिव्य और भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को राजनीतिक विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जात के विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन कर लिया गया है। जनपद के 484 गांवों से श्रद्धालु अपनी आराध्य देवी के दर्शन के लिए जात में शामिल होंगे। इस मौके पर कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, बड़ी जात समिति के सचिव अशोक गौड़, संदीप पंवार, रणजीत सिंह नेगी, महेंद्र सिंह राणा, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र सिंह रावत, महावीर सिंह पंवार और गोविंद सिंह बजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट-
मां नंदा जात के निर्जन पड़ावों के रास्ते वन विभाग के अधीन हैं। विभाग को बजट मुहैया करा दिया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से जात के कार्यों की निगरानी की जा रही है। आयोजन समिति के ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed