फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The audience's eyes filled with tears seeing Bharat's brotherly love

Chamoli News: भरत का भ्राता प्रेम देख दर्शकों की भर आईं आंखें

Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The audience's eyes filled with tears seeing Bharat's brotherly love
इस बार रविग्राम ज्योतिर्मठ की रामलीला में कैकेयी से लेकर सीता तक का अभिनय महिला पात्रों द्वारा निभाया जा रहा है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। रविवार को आयोजित मंचन में भरत मिलाप के मंचन में भरत का भ्राता प्रेम देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


रविग्राम की रामलीला अपने 55वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। 15 अक्तूबर से शुरू हुई रामलीला में शनिवार रात को राम वनवास का मंचन किया गया। इस दौरान भरत मिलाप के दृष्य को देख दर्शकों की आंखें भर आईं। रामलीला में कैकेयी का अभिनय मेघा भट्ट, कौशल्या का प्रिया डिमरी और सुमित्रा का प्राची पंत कर रही हैं। इसके अलावा अन्य कई किरदारों में महिलाएं ही भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के अध्यक्ष सत्य प्रकाश डिमरी, उपाध्यक्ष अनिल सकलानी, महेंद्र नंबूरी, अमित डिमरी, समीर डिमरी, प्रताप भुजवान, सोशल मीडिया प्रभारी नवनीत सिलोड़ी, दिनेश भुजवान, शिवम, प्रवेश डिमरी, अखिलेश, अभिषेक, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed